फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रंगोत्सव के बाद दिल्ली, बद्दी और चंडीगढ़ के बसें फुल, सीट के लिए जद्दोजहद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। होली पर्व के बाद चंडीगढ़, दिल्ली और बद्दी लौट रहे नौकरीपेशा लोगों को बस स्टैंड हमीरपुर में बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह सात बजे से ही बस स्टैंड में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दोपहर तक लंबे रूट की बसों में यात्रियों को बस के काउंटर पर टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। हमीरपुर बस स्टैंड पर होली की दो दिन की छुटटी के बाद भीड़ नजर आई। छुट्टी के बाद अपने रोजगार के लिए दिल्ली और चंड़ीगढ लौट रहे नौकरीपेशा लोगोंं को अपने गंतव्य तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


युवाओं दिनेश, राहुल व ईशान ने कहा कि वह सुबह नौ बजे से बस स्टैंड में खड़े हैं लेकिन उन्हें बस में सीट नहीं मिल पा रही है। कुछ बसें रूट पर गई हैं लेकिन यात्रियों की भीड़ बेहद अधिक है। यदि विशेष बसें नहीं चलाई गईं तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि लोकल सभी रूटों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। दो दिन तक होली का अवकाश था, अब लोग अपने रोजगार के लिए लौट रहे हैं। लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े, इस के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अधिक डिमांड न आने की वजह से कोई स्पेशल बसें नहीं चलाई गई हैं।



मेले के लिए चलाई जा रही हैं विशेष बसें

एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की तरफ से होली उत्सव सुजानपुर और ऊना जिले के बाबा वडभाग सिंह मेलों के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं। मेले के चलते भी बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ रही है। डिमांड के मुताबिक ही बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मेले के लिए शाहतलाई से दियोटसिद्ध के लिए विशेष बसों की व्यवस्था निगम की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें