फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों के साथ जल्द बैठक करेंगे : रंजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आजाद प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन


बोले, लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर को जिताने का होगा प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपचुनाव में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सियासी उठापटक शुरू हे गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। रंजीत सिंह राणा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की बात कही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन रंजीत सिंह राणा 399 से जीत से चूक गए थे। कैप्टन रंजीत सिंह राणा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का करीबी माना जाता है। उनके चुनाव लड़ने के इंकार के बाद ही रंजीत सिंह राणा को उनके कहने पर पार्टी ने साल 2022 में चुनाव में उतारा था। ऐसे में राजेंद्र राणा को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के एक धड़े ने बगावत कर दी है। रंजीत सिंह राणा ने कहा कि वह समर्थकों के साथ जल्द ही बड़ी बैठक का आयोजन करेंगे। क्षेत्र के लोगों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जिताने का प्रयास करेंगे लेकिन उपचुनाव में वह आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। एक पूर्व सैनिक होने के नाते वह चुनावी रण में पिछले चुनाव में बची जीत की कसर को पूरा करेंगे। राणा ने कहा कि सैनिक व पूर्व सैनिक बहुल क्षेत्र सुजानपुर में उन्हें जनता से भरपूर सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें