फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगू सड़क पर पेड़ से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (नादौन)। तहसील गलोड़ में गलोड़ से कांगू सड़क पर गत शाम भराड़ी माता मंदिर के पास एक कार बीच सड़क पर आम के पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवा सुरक्षित बच गए। वहीं इस कार की चपेट में अन्य कोई भी राहगीर या श्रद्धालु नहीं आया। अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। इस जगह हमेशा भराड़ी माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। कार को अभिनव वर्मा पुत्र अजय कुमार गांव कश्मीर डाकघर कश्मीर चला रहा था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई।
चालक अभिनव के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। अभिनव का मौके पर ही बिना लाइसेंस व लापरवाही से गाड़ी चलाने पर पांच हजार रुपये का चालान काटा गया है। पुलिस इस हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। वहीं लोगों का कहना है कि सड़कों पर ओवर स्पीड गाड़ी चलाने व लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस को सख्ती बरतनी होगी ताकि राहगीर सड़क पर सुरक्षित आवागमन कर सकें। गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि मौके पर कार चालक का बिना लाइसेंस ड्राइविंग करने पर 5000 रुपये का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें