नादौन ज्वालामुखी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएच विभाग द्वारा ड्रेनज बनाने का काम शुरू।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। नगर पंचायत नादौन के पतन बाजार से चोगला तक सीवरेज के लिए उखाड़ी सड़क पक्की नहीं हो पाई है। बाजार के बीचोंबीच जमीन धंसने से गड्ढे बन गए हैं। इससे निर्माण सामग्री की पोल खोल दी है। स्थानीय दुकानदारों में इसे लेकर गहरा रोष है। दुकानदारों ने कहा कि अभी कुछ ही समय पूर्व उनके आग्रह पर ही विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से यह सड़क पक्का करवाई है। लेकिन अब सड़क के बीचोंबीच गड्ढा पड़ने से कभी भी यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों ने कहा कि कुछ माह पूर्व पक्का करवाया गया। यह सड़क मौसम की पहली बरसात भी नहीं झेल पाई। लोगों ने विभाग से मांग की है कि शीघ्र ही इस स्थल की मरम्मत करवाई जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश सोनी ने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या का हल करवा दिया जाएगा।