फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

926 विद्यार्थियों ने दी विज्ञान विषय की फर्स्ट टर्म की परीक्षा

विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा देते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। सीबीएससी बोर्ड में कक्षा दसवीं की वीरवार को विज्ञान विषय की परीक्षा करवाई गई। विज्ञान विषय की परीक्षा में दो को छोड़कर 926 विद्यार्थियों ने फर्स्ट टर्म परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरू हुई और 1.30 बजे खत्म हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पूर्व आने के आदेश थे। दसवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाओं के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमेें डीएवी हमीरपुर, डीएवी कांगू, सैनिक स्कूल सुजानपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, जेएनवी और सेवन स्टार स्कूल व ग्रीन बैली स्कूल शामिल है। जिले में सीबीएसई बोर्ड में दसवीं कक्षा में 928 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि वीरवार को विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें दो को छोड़कर 926 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें