फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस सम्मेलन में हमीरपुर के 85 स्कूलों के 776 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
हमीरपुर में खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रति? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय उच्च पाठशाला सासन में चल रहे उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन वीरवार को उच्चतर शिक्षा विभाग के उप निदेशक बीडी शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने कहा कि इस सम्मेलन में हमीरपुर ब्लॉक के 85 स्कूलों के 776 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर मुख्याध्यापक पूनम छैला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बाल विज्ञान सम्मेलन को सफल बनाने में निर्णायक मंडल में रितेश कुमार, अजय नंदा, अमित कुमार, रघुवीर, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, संजय कुमार, जसबीर सिंह, चंद्रकांत, रामेश कुमार, राजेश गौतम, संतोष कुमार ने विशेष भूमिका निभाई। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अक्षत सैनी ने प्रथम, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अक्षित गुलेरिया ने द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की संचिता शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रश्नोत्तरी
उपमंडल हमीरपुर से विज्ञान प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ वर्ग में इंडस वैली पब्लिक स्कूल हमीरपुर के तनिष्क शर्मा एवं अरिंदम प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की नैशा एवं पुष्पित द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियानी की अंशिका धीमान एवं पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर शहरी वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की एंजल शर्मा एवं प्राची ने प्रथम, गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अथर्व शुक्ला एवं अर्शिका शर्मा ने द्वितीय स्थान और हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के रूद्रांश ठाकुर एवं इशिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर ग्रामीण में परमार मॉडल स्कूल धरोग की स्मृति शर्मा एवं कल्पना कुमारी ने प्रथम, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर की आदित्या ठाकुर एवं रिधिमा ठाकुर ने द्वितीय स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियानी की गीतांजलि एवं राशि शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर शहरी वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की अनुशिका एवं गारगी ठाकुर ने प्रथम, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के वशुधर शर्मा एवं सहिन ने द्वितीय स्थान और एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की राशि शर्मा एवं अभिनव ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर ग्रामीण वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के शिवांश ठाकुर एवं आयुष सोनी ने प्रथम स्थान, परमार मॉडल पब्लिक स्कूल धरोग की सीया एवं अदित्या ने द्वितीय, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर की यशस्वी शर्मा एवं विशेष ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वैज्ञानिक गतिविधियां
वैज्ञानिक गतिविधि के वरिष्ठ वर्ग में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों में हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर की सात्विक राणा, इंडस वैली पब्लिक स्कूल हमीरपुर के शिवांश धर्माणी और हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की ईशिता, सीनियर शहरी वर्ग में श्रेष्ठ विद्यार्थियों में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के कुशागर, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की समृद्धि पटियाल एवं एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की शिवानी कटोच का चयन किया गया। सीनियर ग्रामीण वर्ग में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर की अवंशिका शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की गौरांशी, परमार मॉडल पब्लिक स्कूल धरोग की कृतिका सिंह का चयन किया गया। जूनियर शहरी वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की सुहानी शर्मा, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अक्षित पठानिया और एम पब्लिक स्कूल हमीरपुर के मुकुल हिमालयन का चयन किया गया। जूनियर ग्रामीण वर्ग में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अक्षर दिवान, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की काशवी धीमान और न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर की मन्नत का चयन किया गया।
विज्ञापन

मैथेमैटिकल ओलंपियाड गतिविधियां
मैथेमैटिकल ओलंपियाड में वरिष्ठ वर्ग में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की परिक्षित सोनी प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की मृगेश लखनपाल द्वितीय और हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के आर्यन शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर की अनवी महाजन ने प्रथम स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की कनव ने द्वितीय और हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के अक्षत पुरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के स्नेहवर्धन सिंह कटोच ने प्रथम, सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर की अप्रिता ठाकुर ने द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की श्रेया गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें