फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी के 34 मामलों समेत 75 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर पर बिना मास्क बसों का इंतजार करते युवक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी समेत जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को एनआईटी के 34 मामलों समेत जिले में 75 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं आईटीआई बणी के भी तीन प्रशिक्षु कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केस 305 हो गए हैं। वहीं जिला में कुल मामले 18393 हो गए हैं। इनमें से 17779 ठीक हो गए हैं, जबकि 308 ने जान गंवाई है। एक्टिव 305 में से एक डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं, बाकी गृह संगरोध में हैं।
शनिवार को जिला में 2368 किशोरों को कोवैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य खंड भोरंज में 573, गलोड़ में 414, नादौन में 120, सुजानपुर में 351, बड़सर में 455, टौणी देवी में 455 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में जांचे गए 542 सैंपलों में से 51 और आरटीपीसीआर के 114 सैंपलों की रिपोर्ट में से 28 पॉजिटिव निकले हैं। उन्होंने कहा कि जिला में एक्टिव केस 305 हो गए हैं। लोग कोरोना नियमों का पालन करें और मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें