64 more people turned corona positive in the district
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को 64 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 40 और आरटीपीसीआर में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1217 सैंपल लिए गए। जिनमें से 40 पॉजिटिव निकले।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य खंड टौणी देवी और बड़सर में पांच-पांच, सुजानपुर में नौ, भोरंज में चार, स्वास्थ्य खंड गलोड़ और नादौन में दो-दो सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 13 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर टेस्ट में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके सैंपल सोमवार को लिए गए थे और इनकी रिपोर्ट मंगलवार शाम को प्राप्त हुई।