फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डाले गए बीपीएल परिवारों से दोगुने हुए बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर की पंचायतों में बीपीएल को लेकर हुए सर्वे में सूची में नए डाले गए परिवारों से दोगुने परिवार बाहर हो गए है। पंचायतों में चौथे चरण तक ग्राम सभाएं पूरी हो गई हैं। वहीं जो शेष पंचायतें बचीं हैं, उनके लिए पांचवें और अंतिम चरण की ग्राम सभाएं 22 अप्रैल को आयोजित होंगी। चौथे चरण तक की ग्राम सभाओं के दौरान जिला की पंचायतों में 2468 परिवारों के नाम बीपीएल सूची से काटे गए हैं, जबकि बीपीएल के निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले 1204 नए परिवारों को सूची में डाला गया है। पंचायतों में बीपीएल के सर्वे को लेकर पांच चरणों में ग्राम सभाएं करना निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

इन ग्राम सभाओं के दौरान लोग अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसी कड़ी में चार ग्राम सभाओं के दौरान बीपीएल के मापदंड पूरा न करने वाले 2468 परिवारों के नाम सूचियों से काट दिए गए हैं। हालांकि कई पंचायतों में नाम काटने को लेकर विरोध भी जताया जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में पंचायतों का कोरम पूरा होने पर इन परिवारों के नाम कटे गए हैं। जिन पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हो पाया है, उनके लिए पांचवें और अंतिम चरण की ग्राम सभाएं 22 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। चौथे चरणों तक जिला की करीब आधा दर्जन पंचायतें बीपीएल मुक्त भी घोषित हो चुकी हैं। चौथे चरण के दौरान कुल 588 नाम कटे हैं और 397 परिवारों के नाम सूची में दर्ज किए गए हैं। शेष नाम पिछले तीन चरणों में काटे और डाले गए हैं। इस संबंध में उपनिदेशक डीआरडीए सुनील चंदेल का कहना है कि चौथे चरण की ग्राम सभाएं पूरी होने तक कुल 2468 परिवारों के नाम बीपीएल सूची से काटे गए हैं और 1204 नए नाम सूची में डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि पांचवें और अंतिम चरण की ग्राम सभाएं 22 अप्रैल को आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें