फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 60 स्कूल क्लस्टर प्रणाली से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
300 और 500 मीटर की शर्त के दायरे में नहीं आते हैं अन्य विद्यालय
विज्ञापन

स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली आधारित कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे
स्टैंड अलोन 60 स्कूलों का शिक्षा विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
जिलाभर के 685 स्कूलों में शुरू किया गया है क्लस्टर प्रणाली
बवीता चंदेल
हमीरपुर। जिलाभर के 60 स्कूल क्लस्टर प्रणाली में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। ऐसे में विभाग ने इन्हें स्टैंड अलोन की श्रेणी में डाल दिया है। इन स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली के तहत गतिविधियां आयोजित नहीं होंगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से स्कूलों का प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। इन स्कूलों के 300 और 500 मीटर दायरे में कोई भी अन्य स्कूल स्थित नहीं हैं। ऐसे में इन स्कूलों के प्रमुखों ने क्लस्टर प्रणाली शुरू करने में असमर्थता व्यक्त की है। इन स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से अलग रखा गया है।
वर्तमान में जिले के 685 स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली शुरू की गई है। स्कूलों में प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी एक साथ मध्याह्न भोजन, खेलकूद, प्रार्थना सभा, पढ़ाई के साथ विभिन्न सुविधाओं को आपस में साझा कर रहे हैं। इन स्कूलों में प्राथमिक विंग के अध्यापक अपर प्राथमिक और अपर प्राथमिक विंग के शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे ताकि स्कूलों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से एक माह पूर्व क्लस्टर प्रणाली योजना को जिलाभर के प्राथमिक स्कूलों के प्रमुखों के लिए बैठकें आयोजित की थीं ताकि सभी स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली को शुरू किया जा सके लेकिन बैठक के दौरान जिला के 60 प्राथमिक स्कूल प्रमुखों ने क्लस्टर प्रणाली को शुरू करने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद इन स्कूलों को क्लस्टर प्रणाली के दायरे से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 60 स्कूल क्लस्टर प्रणाली के दायरे से बाहर हैं। इन स्कूलों के आसपास 300 और 500 मीटर के दायरे में कोई भी स्कूल स्थित नहीं है। ऐसे में इन स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली शुरू करने में प्रमुखों को परेशानी आ रही थी। ऐसे में इन स्कूलों को क्लस्टर प्रणाली के दायरे से बाहर रखा गया है। अशोक कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें