43 people turned out to be corona positive in the district
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 43 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 18 और आरटीपीसीआर में 25 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 326 सैंपल लिए गए, जिनमें से 18 पॉजिटिव निकले। जबकि, आरटीपीसीआर में जांचे गए 132 में से 25 पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 16819 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 332 हैं। 16205 कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में 281 लोगों की मृत्यु हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जिला हमीरपुर को कोरोना मुक्त बनाने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक अवश्य लगवाएं। पहला टीका लगवाने के 84 दिन बाद दूसरा टीका भी जरूर लगवाएं। डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने अपना टीकाकरण नहीं करवाया है तो वह अतिशीघ्र नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं। वैक्सीन आपको एक मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करती है। इसलिए टीकाकरण में बिल्कुल भी देरी न करें।