फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस स्कूल केे 4 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

विज्ञापन
रंगस स्कूल में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। राष्ट्रीय विकास संस्था की प्रदेश इकाई ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस के चार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सुनील कपिल ने की। संस्था ने कला संकाय के जमा दो के छात्र शुभम को 349 अंक प्राप्त करने पर 2500 रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

इसी तरह 12वीं कक्षा की कला संकाय की छात्रा उषा कुमारी ने 500 में से 342 अंक लिए संस्था की ओर से 2000 रुपये की राशि चेक के रूप में भेंट करके सम्मानित किया। वहीं, पर रजिया बेगम ने दसवीं कक्षा में 700 में से 656 अंक अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इस बच्ची को संस्था की ओर से 2000 रुपये की राशि छात्रवृत्ति के रूप में भेंट की। रिजल कुमार ने दसवीं कक्षा में सांसों में से 601 अंक प्राप्त किए उसको संस्था की ओर से 1500 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कपिल, प्रधान ग्राम पंचायत नौहंगी बलवंत सिंह, एसएमसी के प्रधान अजय कुमार, शक्ति चंद और स्कूल के अध्यापक और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें