फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएस परीक्षा में सरेआम नकल, 9 छात्रों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। प्रदेश में एसओएस परीक्षा में नकल रोकने के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मंगलवार को आयोजित जमा दो की अंग्रेजी की परीक्षा में जमकर नकल हुई। बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा में अंग्रेजी में 5 केस, जबकि हिंदी की परीक्षा में 4 केस बनाए गए। प्रधानाचार्य निर्मल ठाकुर ने परीक्षा में नकल की जानकारी होने से इंकार किया। एसओएस की परीक्षा का केंद्र पूर्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर था लेकिन, परीक्षा से महज एक हफ्ते पूर्व परीक्षा केंद्र को बड़सर से बणी स्कूल शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के अधीक्षक मदन लाल ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में पांच मामले नकल के हैं। जबकि हिंदी की परीक्षा में 4 यूएमसी के मामले बनाए गए हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि नकल पर अंकुश लगाया जाए। इस बारे में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त संख्यान ने बताया कि बणी स्कूल में एसओएस की परीक्षा के दौरान हो रही नकल में मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें