हमीरपुर। भारत बंद के आह्वान पर जिला के वामपंथी संगठनों ने सोमवार को गांधी चौक हमीरपुर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न वामपंथी संगठनों सीटू, सीपीआईएम, डीवाईएफआई, एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के राज में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित अन्य पदार्थों के दामों में भारी वृद्धि हुई है। मोदी सरकार ने आम आदमी की कमर महंगाई से तोड़ दी है। वामपंथी संगठनों ने गांधी चौक हमीरपुर पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सीटू जिला सचिव जोगेंद्र कुमार, डीवाईएफआई राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया, साहिल ठाकुर, पम्मी ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।