फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीटीयू के छह छात्रों का पांच सितारा होटलों में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के होटल प्रबंधन के द्वितीय सत्र के छह छात्रों का चयन विभिन्न पांच सितारा होटलों में हुआ है। छात्रों का चयन होने से विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई दी। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में पिछले एक वर्ष से विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इसमें एमबीए, एमएससी, एमटेक, होटल प्रबंधन, पर्यटन और पर्यावरण विज्ञान आदि विभिन्न विषयों का अध्ययन विद्यार्थी कर रहे हैं। इसी के तहत विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन के विद्यार्थियों ने विभिन्न पांच सितारा होटलों में प्रशिक्षण साक्षात्कार में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

होटल प्रबंधन के अध्यापक विवेक परिहार और वरुण ने कहा कि होटल प्रबंधन के द्वितीय सत्र के विद्यार्थियों ने नामी पांच सितारा होटलों में साक्षात्कार दिए। इसमें शुभम, तनुज, आशीष, रोहित, विशाल और मनन का चयन जयपुर के विभिन्न पांच सितारा होटलों में हुआ है। इस मौके पर प्रो. बंसल ने कहा कि प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर विद्यार्थियों के गुणात्मक विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि छात्रों को किस तरह से और अधिक सुविधाएं दी जाएं, इस पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन के विद्यार्थियों के चयन पांच सितारा होटल में होने से खुशी का माहौल है। इसी के साथ विश्वविद्यालय ने सत्र 2019-20 के लिए भी होटल प्रबंधन के साथ अन्य पाठ्यक्रमों एमबीए (पर्यटन), एमबीए, एमसीए, पर्यावरण विज्ञान, एमएससी (भौतिक विज्ञान), एमटेक के लिए आवेदन मांगे हैं। इसकी अंतिम तिथि 28 है। जबकि प्रवेश परीक्षा 11 मई से लेकर 9 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें