फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दाम गिरे, गृहिणियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश में जहां पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल और सरिया सीमेंट के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं हरी सब्जियों के दाम गिरे हैं। स्थानीय सब्जियों की पैदावार शुरू होने से अब धीरे-धीरे सब्जियों के दाम पचास फीसदी से भी कम हो गए हैं। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पूर्व में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे थे। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब धीरे-धीरे दामों में गिरावट आना शुरू हो गई है। बीते माह सब्जियों की सप्लाई पंजाब से आ रही थी। इससे सब्जियों के दाम में एकाएक बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन

वर्तमान में सब्जियों की सप्लाई ऊना और सोलन समेत आसपास के जिलों से आने लगी है, जिससे सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। स्थानीय लोगों विनोद कुमार, राजेश, तिलक, सुरेंद्र आदि का कहना है कि सब्जियों के दामों में कमी आने से गरीब तबके को राहत मिली है। वहीं, दुकानदार संजय गुप्ता, अरविंद सरवन का कहना है कि एक माह पहले घीया 60 रुपये प्रति किलो, प्याज 40 रुपये प्रति किलो, लौकी 40 रुपये प्रति किलो, शिमला मिर्च 100, भिंडी 100, खीरा 40 रुपये प्रति किलो, टमाटर 50 रुपये किलो बिक रहे थे। वर्तमान में घीया 20 रुपये किलो, प्याज 18 रुपये किलो, लौकी 30 रुपये किलो, शिमला मिर्च 30 रुपये किलो, भिंडी 55 से 60 रुपये, खीरा 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें