फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 लड़कियां ग्राउंड में दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तीन जनवरी से शुरू हो रही है। तीन जनवरी को 1200 महिला अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट में किस्मत आजमाएंगी। वहीं, चार जनवरी को 1568 महिला अभ्यर्थी, पांच जनवरी को 256 पुरुष ड्राइवर अभ्यर्थी तथा 1000 पुरुष अभ्यर्थी, छह जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी, सात जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी, आठ जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी, नौ जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी, 10 जनवरी को 1500 पुरुष अभ्यर्थी तथा 11 जनवरी को 963 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पुलिस लाइन हमीरपुर में प्रात: 7 बजे पीएसटी और पीईटी के निर्धारित दिन रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

केवल अभ्यर्थियों को ही भर्ती स्थल पर प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को होल्डिंग एरिया में रिसीव किया जाएगा। उसके उपरांत उन्हें कोविड-19 काउंटर पर रिफ्रेशमेंट किट दी जाएगी। सभी उम्मीदवार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और उचित ढंग से मास्क पहनेंगे तथा आपस में वस्तुओं का आदान प्रदान नहीं कर सकेंगे।
पंजीकरण काउंटर पर मूल दस्तावेज दिखाने होंगे। पुलिस लाइन पहुंचने पर अभ्यर्थी होल्डिंग एरिया में पंजीकरण के लिए इंतजार करेंगे। इसके बाद पंजीकरण काउंटर पर दस्तावेज देखे जाएंगे तथा अभ्यर्थी को एक नंबर दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी मामले में निर्णय से असंतुष्ट हो और अपील करना चाहे तो वह भर्ती समिति के अध्यक्ष को लिखित रूप में आवेदन देगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि तीन जनवरी से पुलिस भर्ती आयोजित होगी। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें