फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लहड़ा गुग्गा मंदिर में 12 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुग्गा नवमी पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी के बैद होता है मंदिर में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत गलोड़ कस्बे में लहड़ा गुग्गा मंदिर में नवमी पर आयोजित मेले के दूसरे दिन 2 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर कमेटी की ओर से एक सप्ताह पूर्व ही मंदिर में मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थीं ताकि मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मंगलवार को मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुबह से लेकर शाम तक कतारों में लगकर रोट चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं संजीव, दिप्ती, काकू, रेखा, जगदीश आदि ने कहा कि वह सोमवार देर शाम ही मंदिर में परिवार सहित दर्शनों के लिए पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि लहड़ा गुग्गा मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। ऐसे में प्रत्येक वर्ष मंदिर में गुग्गा नवमी पर दूर-दूर से श्रद्धालु गुग्गा जाहरवीर के दर्शनों के लिए अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी वासु देव शर्मा ने कहा कि लोगों में आस्था है कि गुग्गा महाराज लोगों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। मेवा (मिट्टी का) प्रसाद के रूप श्रद्धालुओं को दिया जाता है। उधर, चौकी प्रभारी गलोड़ शशिपाल ने कहा कि मेला शांतिपूर्वक चला हुआ है। जाम से निपटने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था ताकि मंदिर के साथ यातायात को सुचारु रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें