फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च, वीरवार से शुरू होने वाले चैत्र मेलों के लिए मंदिर न्यास और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 13 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र मेलों का शुभारंभ 14 मार्च को सुबह 11 बजे उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति झंडा रस्म की अदायगी के साथ करेंगे।
विज्ञापन

अबकी बार चैत्र मेलों के दौरान लंगर श्रद्धालुओं को टैंटों के बजाए 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे लंगर भवन में लंगर की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में बड़सर एसडीएम एवं न्यास अध्यक्ष विशाल शर्मा का कहना है कि बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध चैत्र मास मेले 14 मार्च झंडा रस्म के साथ शुरू हो रहे हैं और 13 अप्रैल तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि न्यास प्रशासन ने इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और श्रद्धालुओं को मेलों के दौरान बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।

डेढ़ सौ पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड रहेंगे तैनात
मेलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर में शांति एवं काननू व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब डेढ़ सौ कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिसमें पुलिस थाना और चौकियों के अलावा बटालियन से तीन रिजर्व मंगवाई गई हैं। पुलिस विभाग के 16 सीसीटीवी कैमरों के अलावा मंदिर न्यास ने भी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर रखी है। हमीरपुर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि मंदिर में मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा हो चुकी है।
विज्ञापन


खुले में नहीं लगेंगे लंगर, एसडीएम ने दिए निर्देश
बड़सर(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में इस बार चैत्र मेलों के दौरान खुले में लंगर नहीं लग पाएंगे। न्यास प्रशासन ने सफाई व्यवस्था के मध्यनजर खुले में लंगर लगाने पर रोक लगाई है। मेलों में दियोटसिद्ध क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था पर चाक चौबंद कर दी गई है। जगह-जगह कूड़ेदान रखे गए हैं। प्लास्टिक के लिफाफे के प्रयोग पर पूर्णतया रोक है। न्यास प्रशासन ने परिसर और आसपास निजी लंगर लगाने पर रोक लगाई है। विशेष परिस्थिति में आवेदन पर न्यास प्रशासन विचार कर सकता है।

श्रद्धालुओं के लिए डॉक्टर व एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध
न्यास प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों में स्थायी शौचालय में स्नानागार बनाए गए हैं। इसके अलावा तीन स्थानों बस स्टैंड, पुलिस चौकी और लंगर हाल के नजदीक अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए वाहनों को बैरियर से आगे जाने की रोक रहेगी। बिना अनुमति कोई भी वाहन ऊपरी गेट तक नहीं जा सकेगा। बूढ़े व अपाहिज श्रद्धालुओं को ऊपरी गेट तक ले जाने के लिए न्यास द्वारा दो छोटे वाहन लगाए गए हैं। इसके अलावा बीमार श्रद्धालुओं के लिए डॉक्टर व एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेलों के दौरान मंदिर परिसर 24 घंटे खुला रहेगा। न्यास प्रशासन मेलों के दौरान बेहतर प्रबंध व्यवस्था के लिए लगभग सौ अतिरिक्त स्टाफ कर्मचारी नियुक्त करेगा।

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जाएगी : एसडीएम
दियोटसिद्ध मंदिर न्यास चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा का कहना है कि चैत्र मेलों के दौरान न्यास प्रशासन द्वारा प्रबंध व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी। श्रद्धालुओं को खुले में लंगर लगाने की पाबंदी होगी। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें