फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड नए ट्रांसफार्मर करेगा स्थापित

विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में अब बिजली की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। बिजली बोर्ड नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर शहरवासियों को बिजली के अघोषित कटों से राहत दिलाएगा। बोर्ड पुरानी बिजली केबल की भी बदलेगा। कम वोल्टेज और अघोषित कटों से शहर वासियों को राहत मिलेगी। बोर्ड ने ट्रंसफार्मरों और तारों की मरम्मत करने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से बिजली की आपूूर्ति शहर में सुचारु ढंग से नहीं हो पा रही थी। जिसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बोर्ड ने इस समस्या को देखते हुए अब पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। इस संबंध में बिजली उपमंडल 2 हमीरपुर के एसडीओ राकेश वर्मा का कहना है कि जिला मुख्यालय में पुरानी तारों और ट्रांसफार्मरों को बदला जा रहा है ताकि लोगों को बिजली के अघोषित कटों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें