हमीरपुर। जिला के 90 सरकारी स्कूलों को प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए 10 से 12 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। स्कूलों को प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए स्टेट काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलाजी एन्वायरमेंट राशि प्रदान करेगी।
राजकीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए राशि प्रदान की जाएगी। स्कूलों द्वारा तैयार प्रोजेक्टों में से बेहतर प्रोजेक्ट का चयन कर कार्य शुरू किया जाएगा। ये प्रोजेक्ट प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण पर आधारित होंगे। पर्यावरण संरक्षण को अधिक प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्ट का विषय पर्यावरण जागरूकता रखा गया है। जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता लाई जा सके। बेहतर प्रोजेक्ट का चयन करने के बाद उस पर कार्य शुरू होगा।
जिला के 90 सरकारी स्कूलों की बैठक 30 नवंबर को रावमापा बाल स्कूल हमीरपुर में होगी। बैठक का आयोजन 2 से पांच बजे तक होगा। जिसमें स्टेट काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एन्वायरमेंट के अधिकारी शामिल रहेंगे। स्कूलों के ईको क्लबों को प्रोजेक्ट की राशि प्रदान की जाएगी। ईको क्लब स्कूली स्तर पर प्रोजेक्ट तैयार करवाएंगे। प्रोजेक्ट भूमि कटाव तथा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित होंगे। विभाग की मानें तो इन रुपयों को प्रोजेक्ट तैयार करने पर खर्च किया जाएगा।
सरकारी स्कूलों को पर्यावरण संरक्षण पर प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए रुपये प्रदान किए जाएंगे। बैठक का आयोजन 30 नवंबर को होगा जिसमें 90 स्कूल भाग लेंगे।
-अश्वनी चंबियाल, विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर।