फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटलांदर में केसीसीबी की शाखा का शुभारंभ

Wed, 25 Nov 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के टौणी ब्लॉक के पटलांदर में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति की 202वीं शाखा का शुभारंभ केसीसीबी के चेयरमैन जगदीश सिपहिया व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर केसीसीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा निदेशक अनिल वर्मा भी मौजूद रहे। केसीसीबी के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन बैंकिंग से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति द्वारा उपभोक्ताओं को एटीएम सुविधा भी प्रदान की जा रही है। ज्यादा से ज्यादा किसानों को बैंक के साथ जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड भी बैंक के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। जिससे किसान सस्ती दरों पर ऋण की सुविधा प्राप्त कर सकें। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा में हर क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बैकिंग के क्षेत्र में भी प्रत्येक पंचायत में बैंकों के विस्तारीकरण का प्लान तैयार किया गया है। कुलदीप पठानिया तथा निदेशक अनिल वर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला में केसीसीबी के विस्तारीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है तथा उपभोक्ताओं केा बेहतर सेवाएं देने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर एजीएम चंद्रशेखर गुप्ता, प्रधान सुरेंद्र, जिला परिषद सदस्य लेखराज, डा. सुनील चौहान सहित विभिन्न गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें