फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जगह होगा प्रधानमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली खुराक का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सितंबर को प्रदेशवासियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम के लिए हमीरपुर जिले में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 10 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय परिसर, सभी एसडीएम और बीडीओ कार्यालय समेत पंचायत और शहरी निकाय कार्यालय भी इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जिले के लाभार्थियों से भी सीधी बात करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए हमीरपुर शहर के टाउन हॉल, ग्राम पंचायत चंगर के पंचायतघर, नादौन के गीता भवन, ग्राम पंचायत पनसाई के कार्यालय परिसर, तहसील परिसर सुजानपुर, तहसील परिसर टौणी देवी, मिनी सचिवालय भोरंज, पंचायत कार्यालय परिसर टिक्करी मिन्हासा, बीडीओ कार्यालय परिसर बिझड़ी और एसडीएम कार्यालय परिसर बड़सर में बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के फेसबुक पेज, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लोग यह कार्यक्रम देख सकेंगे। उपायुक्त ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में जिला शुरू से ही अग्रणी है। वैक्सीन की पहली खुराक का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के साथ-साथ जिले में वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने वाले लोगों का आंकड़ा भी 40 प्रतिशत से पार चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें