10.92 grams of chitta recovered from two youths from the car
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पुलिस ने दो युवकों से 10.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार रात करीब ढाई बजे थाना सदर की एक टीम गश्त पर थी तो करीब 2:30 बजे कल्लर रोड के किनारे एक कार खड़ी थी। इसके अंदर दो लड़के बैठे हुए थे। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड पर रखे दो पैकेट के अंदर 10.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पूछने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम अक्षय भाटिया निवासी वार्ड आठ हमीरपुर और साथ बैठे अन्य व्यक्ति ने अपना नाम लक्की निवासी गांव डवसाई डाकघर भिड़ा तहसील व जिला हमीरपुर बताया। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कोर्ट से दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।