फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 1.20 लाख ने एल्बेंडाजोल, 27140 ने खाई विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में छात्रा को कृमि मुक्ति की दवाई खिलाती स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। समय सुबह 9:40 मिनट, स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्थानीय अध्यापक बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिला रहे हैं। स्कूल की प्रत्येक कक्षा के बच्चों को कतार में खड़ा कर दवाई वितरित की जा रही है। स्कूल में कुल 322 विद्यार्थियों को यह खुराक खिलाई जानी है। समय 11:30, सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को दवाई की खुराक खिला दी गई है। स्कूल में 284 बच्चों ने एल्बेंडाजोल खाई है। शेष 38 विद्यार्थी स्कूल से अनुपस्थित होने के कारण यहां दवाई नहीं खा पाए।
विज्ञापन

उधर जिला भर में 1.35 लाख बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा था। इनमें से स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य स्थलों पर 119945 बच्चों और किशोरों को दवाई खिलाई गई। अब शेष बचे करीब 15 हजार बच्चों को यह दवाई खिलाने के लिए 30 मई को दोबारा अभियान चलाया जाएगा और इन बच्चों को दवाई खिलाई जाएगी। उधर, छह माह से पांच साल तक आयु के 27,140 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में विटामिन ए की खुराक खिलाई गई। जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने कहा कि जो लाभार्थी खुराक से वंचित रह गए हैं, वे 30 मई को यह खुराक ले सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर जिलाभर में बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। कुल 11,9,945 बच्चों को एल्बेंडाजोल और 27,140 को विटामिन ए की खुराक खिलाई गई।
खंड स्तर पर कहां कितने बच्चों ने खाई खुराक
हमीरपुर। जिले में एल्बेंडाजोल की खुराक खाने वालों में स्वास्थ्य खंड भोरंज के 11881 लड़कों और 11,111 लड़कियों, बड़सर के 10,829 लड़कों और 11,649 लड़कियों, टौणी देवी के 16,843 लड़कों और 15,424 लड़कियों, सुजानपुर के 8,017 लड़कों और 6,351 लड़कियों, नादौन के 8,041 लड़कों और 7,859 लड़कियों, गलोड़ के 6,264 लड़कों और 5,946 लड़कियों ने खुराक खाई। वहीं, छह माह से पांच साल के बच्चों को जिला भर विटामिन ए की खुराक खिलाई गई। इनमें स्वास्थ्य खंड भोरंज के 2,896 लड़कों और 2,726 लड़कियों, बड़सर के 2,760 लड़कों और 2,922 लड़कियों टौणी देवी के 2,960 लड़कों और 2,746 लड़हकि यों, सुजानपुर के 1,719 लड़कों और 1,588 लड़कियों, नादौन के 1,812 लड़कों और 1,910 लड़कियों, गलोड़ के 1,588 लड़कों और 1,513 लड़कियों ने विटामिन ए की खुराक खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें