फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं में धांधली पर सरकार सख्त: शिमला सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Tue, 03 Nov 2026 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 भर्ती व सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों के प्रयोग पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल की मंजूरी और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश के बाद शिमला स्थित सत्र अदालत (वन) को विशेष फास्ट ट्रैक अदालत घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भर्ती व सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों के प्रयोग पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल की मंजूरी और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश के बाद शिमला स्थित सत्र अदालत (वन) को विशेष फास्ट ट्रैक अदालत घोषित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश में परीक्षा में धांधली और नकल से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई अब सीधे इसी विशेष अदालत में त्वरित गति से होगी।  हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से शिमला में इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस आदेश के अनुसार राज्य में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 (संशोधित 2026) की धारा 12ए (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह अहम निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला की अदालत को पूरे राज्य के लिए इस कानून के तहत मामलों की सुनवाई के लिए तत्काल प्रभाव से स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के रूप में नामित किया गया है।  राज्य में इस विशेष फास्ट ट्रैक अदालत के शुरू होने से भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े और नकल माफिया के खिलाफ न केवल कानूनी शिकंजा कसेगा, बल्कि मुकदमों का निपटारा भी बिना किसी देरी के सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें