फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: छोटे बच्चों को बहलाने के लिए मोबाइल देना खतरनाक, रुक रहा दिमागी व शारीरिक विकास

Sun, 29 Nov 2026 12:12 PM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में  शून्य से 5 साल की उम्र में बच्चों में हो रहे बदलाव को लेकर अध्ययन किया गया है।
इसमें सामने आया कि मोबाइल अधिक समय तक देखने से बच्चों का दिमागी ही नहीं, बल्कि शारीरिक विकास भी रुक रहा है।
विज्ञापन
मोबाइल से बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नन्हें बच्चों को बहलाने और खाला खिलाने के लिए दिया जाने वाला मोबाइल फोन खतरनाक साबित हो रहा है। मोबाइल अधिक समय तक देखने से बच्चों का दिमागी ही नहीं, बल्कि शारीरिक विकास भी रुक रहा है। इसका खुलासा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से किए क्लीनिकल समीक्षा अध्ययन में हुआ है। अध्ययन में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। अध्ययन शून्य से 5 साल की उम्र में बच्चों में हो रहे बदलाव को लेकर किया गया है। अध्ययन इसी माह जर्नल ऑफ पायनियरिंग मेडिकल साइंसेज और मेड लेटर में प्रकाशित किया है। ऐसे बच्चे देरी से बोलना सीख रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

समझने के साथ आई कांटेक्ट करने के बाद भी जवाब नहीं देते
समझने के साथ आई कांटेक्ट करने के बाद भी जवाब नहीं देते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आगामी दिनों में अभिभावकों को बच्चों में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान होना पड़ेगा। आमतौर पर एकल परिवार और कामकाज में व्यस्त माता-पिता के कारण ऐसा हो रहा है। इससे बच्चा शांत तो होता है, लेकिन भविष्य में कई गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में भी आ रहा है। लगातार मोबाइल देखने से बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ जाता है।

मोबाइल में घंटों रहने से बच्चों की जीवनशैली खत्म होती जा रही
मोबाइल में घंटों रहने से बच्चों की जीवनशैली खत्म होती जा रही है। शारीरिक खेलकूद कम होने के कारण बच्चों का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो रहा है, जिससे कम उम्र में ही मोटापा और भविष्य में मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसी गैर संचारी बीमारियां हो रही हैं। बेहद करीब से लगातार मोबाइल की नीली रोशनी (ब्लू लाइट) देखने से नन्हे बच्चों में मायोपिया यानी निकट दृष्टि दोष और आंखों में सूखेपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। स्क्रीन देखते हुए खाना खाने के कारण बच्चों को स्वाद का भी पता नहीं चल प रहा। 

मोबाइल से एकतरफा हो रहा संवाद
जन्म के शुरुआती वर्ष बच्चे के मस्तिष्क के तीव्र विकास का समय होते हैं। जब माता-पिता बच्चे से सीधे बात करने के बजाय उन्हें मोबाइल पकड़ा देते हैं, तो बच्चा केवल एकतरफा संवाद (स्क्रीन से आने वाली आवाजें और दृश्य) देखता है। इससे बच्चों के संज्ञानात्मक (दिमागी) विकास में बाधा आती है, बोलने में देरीख् चिड़चिड़ापन होता है और नींद भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

बच्चों को मोबाइल फोन से बचाने के लिए कम उम्र में जीरो स्क्रीन टाइम कर दें। खाना खिलाते हुए बच्चों से बातचीत करें, ताकि संवाद भी बने। ब बच्चों को व्यस्त रखने के लिए फोन के बजाय खिलौने, चित्रों वाली किताबें दें और उन्हें कहानियां सुनाएं।-डॉ. अमित सचदेवा, सहायक प्रोफेसर, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें