फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बोले- राहुल बनाएंगे 100 चुनावी हार का रिकॉर्ड

Tue, 09 Dec 2025 06:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 95 चुनाव में हार का मुंह देख चुकी है और 2026 तक राहुल गांधी 100 चुनावी हार का रिकॉर्ड बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव सुधार प्रक्रिया और एसआईआर का विरोध बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 95 चुनाव में हार का मुंह देख चुकी है और 2026 तक राहुल गांधी 100 चुनावी हार का रिकॉर्ड बनाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सुधारों की बड़ी प्रक्रिया से गुजर रहा है और चुनाव सुधार प्रक्रिया भी उसी में से एक है। चुनाव सुधारों के बारे में इतना ही कहा जा सकता है कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने ब्रिटिश जमाने के हजारों पुराने कानूनों को हटा दिया है, साथ ही आजाद भारत में लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नए कानून बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने वोटरों को पूरे अधिकार देने के लिए चुनावी सुधार किए हैं। इसका विरोध नहीं होना चाहिए। पार्टी के भीतर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के यह हाल कि धूल चेहरे पर थी और वह आइना साफ करते रहे। बिहार चुनाव के दौरान किसी भी व्यक्ति ने यह दावा नहीं किया कि उनका वोट हटा दिया गया है। राजनीतिक पार्टियों के पास भी आपत्ति उठाने के लिए काफी समय था लेकिन किसी ने यह नहीं कहा कि उन्हें वोट देने से रोका गया। इस कवायद का मकसद चुनावी निष्पक्षता को मजबूत करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें