फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 विदेशियों पर लगेगा भारत आने पर प्रतिबंध

Thu, 04 Apr 2013 12:03 PM IST
अरुण कुमार गर्ग/कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चरस तस्करी के लिए कुल्लू घाटी में बदनाम 50 विदेशियों पर भारत में एंट्री पर बैन लग सकता है। गृह मंत्रालय ने नशेड़ी विदेशी सैलानियों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए हैं। साथ ही चरस के साथ पकड़े गए ऐसे तस्करों की सूची कुल्लू पुलिस से मांगी है, जिसकी डिटेल मंत्रालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही चरस के साथ पकड़े गए विदेशी पर्यटकों पर भारत आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। गृह मंत्रालय के निर्देशों पर कुल्लू पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए 50 विदेशी पर्यटकों की सूची तैयार की है। इनके नाम पत्ते और पूरा रिकार्ड पुलिस ने मंत्रालय को भेज दिया है। एसपी कुल्लू अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की।

कुल्लू जिले की मलाणा क्रीम विश्व में प्रसिद्ध है और यहां चरस के कारोबार से कई विदेशी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। हालांकि हिमाचल में भांग की खेती पर पूर्ण प्रतिबंध है लेकिन गुपचुप तरीके से खेती भी हो रही है। यहां रेव पार्टियों में इसकी खरीद फरोख्त भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें