फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी ग्रस्त महिला को बुरी तरह पीट कर घर से निकाला

Fri, 31 May 2013 05:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उना जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित एक ग्राम पंचायत में एचआईवी ग्रस्त महिला को ससुराल वालों ने पहले पीटा और फिर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


उक्त महिला घायलावस्था में जैसे-तैसे जिला अस्पताल पहुंची। जहां किसी ने उसकी आपबीती सुनकर इंसाफ की गुहार लगाने थाने भेज दिया। पुलिस ने ससुरालियों को थाना तलब किया है।

घर से निकालने के बाद उक्त महिला को फिर अस्पताल में शरण लेनी पड़ी। महिला ने बताया कि उसके ससुरालियों ने उसके तीनों बच्चों को भी जबरन अपने पास रख लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के पति की मौत पहले ही एड्स के कारण हो चुकी है और वह खुद भी एचआईवी से जूझ रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त महिला हमीरपुर जिले के नादौन में आयोजित एक सत्संग में भाग लेने गई थी, जहां उसे तीन दिन लग गए। वापस घर पहुंचने पर उसकी सास-ससुर और अन्य ससुरालियों ने बुरी तरह पीट डाला और उसके तीनों बच्चों को अपने पास रखकर जख्मी हालत में उसे घर से बाहर निकाल दिया।

उधर, एसएचओ ऊना केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। ससुराल वालों को थाना तलब किया गया है। महिला को हर हालत में इंसाफ दिलाया जाएगा, इस हालत में महिला के साथ नाइंसाफी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


ससुरालियों ने भी दिया शिकायत पत्र
एचआईवी ग्रस्त महिला के खिलाफ ससुराल पक्ष की ओर से भी थाने में उसके घर में न रहने का आरोप लगाया है। एसएचओ केएल बैरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें