फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पुलिस बनकर और हूटर बजाते हुए जा रहे थे शातिर, लेकिन आगे मिली असली पुलिस फिर हो गया खेल...

Tue, 23 Dec 2025 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह/ददाहू (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश में असली पुलिस ने नकली पुलिस को हूटर व पुलिस के बोर्ड लगी दो गाड़ियों सहित दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें डिटेन कर लिया है, मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जब्त की गई गाड़ी और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर पुलिस ने नकली पुलिस का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों को हूटर व पुलिस के बोर्ड लगी दो गाड़ियों सहित दबोचा है। उनके पास से रिवाल्वर, 315 बोर की राइफल व 12 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रेणुकाजी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच कर ही है कि आरोपी कहीं किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से तो नहीं जा रहे थे।

विज्ञापन

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि श्री रेणुका जी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गश्त के लिए संगड़ाह चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान रेणुका मंदिर की तरफ से हूटर बजाते हुए दो गाड़ियां बोलेरो (एचपी28ए-8771) और इनोवा (एचपी07ई-0791) आईं। दोनों में पुलिस का बोर्ड व हूटर लगे हुए थे। पिछली गाड़ी में एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में स्टार लगाकर बैठा हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया वे तेज रफ्तार में मौके से संगड़ाह की तरफ बिना रुके भाग गए। पुलिस टीम ने तुरंत गाड़ियों का पीछा किया। इस बीच पुलिस थाना संगड़ाह और पुलिस चौकी हरिपुरधार को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना पर हरिपुरधार में स्थानीय पुलिस ने डिटेन किया गया।

एसपी ने बताया कि जांच करने पर गाड़ियों में ड्राइवर सहित चार व्यक्ति बैठे थे। बोलेरो में ड्राइवर सीट पर आमिर हुसैन पुत्र सादिक अली निवासी गांव कुंभरा, चौपाल जिला शिमला बैठा था। इनोवा में बैठे व्यक्ति की पहचान अजय पुत्र सत्यनारायण निवासी गांव अलीपुर खालसा, घरोंडा जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई। इसके कब्जे से एक रिवाल्वर नंबर एफ 8459 व सात कारतूस तथा एक गन 315 बोर राइफल नंबर 92 एबी-2506 मैगजीन व पांच कारतूस बरामद हुए। इसी गाड़ी में एचपीपी बैज, कंधे पर तीन-तीन स्टार के साथ पुलिस की वर्दी पहने हुए व्यक्ति बैठा था।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान उदय शर्मा पुत्र हेम चंइ निवासी गोविन्दनगर बीटीसी नयागांव, जिला एसएएस नगर मोहाली, पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने जब पहचान पत्र व तैनाती के बारे पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। व्यक्ति कभी अपने आप को विजिलेंस व कभी सीआईडी का अधिकारी बताता रहा। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें डिटेन कर लिया है, मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी किन मंसूबों को लेकर यहां आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें