फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: देश के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग के किसानों से की चर्चा, विशेषज्ञों ने किया गांव का दौरा

Fri, 30 May 2025 06:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

29 मई से 12 जून तक चलने वाले आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त शिखा सिमतिया ने किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कौमिक गांव से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौणी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ताबो ने स्पीति घाटी के कौमिक गांव से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया। समुद्र तल से 4,587 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, कौमिक गांव देश का सबसे ऊंचा गांव है। 29 मई से 12 जून तक चलने वाले आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त शिखा सिमतिया ने किया। टीम ने टशीगंग का दौरा भी किया।

विज्ञापन


इस 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य दूर दराज और पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले किसानों तक वैज्ञानिक ज्ञान और सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है। यह पहल भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा समावेशी कृषि विकास सुनिश्चित करने के लिए बड़े राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा है। केवीके ताबो के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. आरएस सिपेहिया ने केवीके वैज्ञानिक अंकिता धीमान और आत्मा से ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर सुजाता नेगी के साथ किसानों के साथ बातचीत की।

इन चर्चाओं में उन्नत कृषि तकनीक, मिट्टी परीक्षण का महत्व, क्षेत्र के लिए उपयुक्त नई फसल किस्में, प्राकृतिक खेती के तरीके और कुशल सिंचाई पद्धतियों सहित कई विषयों को शामिल किया गया। किसानों को कृषि विकास को समर्थन देने के लिए बनाई गई विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। केवीके के इस दल ने सबसे ऊंचे मतदान केंद्र के रूप में मशहूर टशीगंग का भी दौरा किया, जहां उन्होंने इसी तरह का एक अन्य कार्यक्रम आयोजित किया। गांव के किसानों ने मटर और जौ की खेती के बारे में अपनी समस्याएं सांझा कीं, जिनका टीम ने व्यावहारिक समाधान और सलाह दी। परिचर्चा से ऊंचाई वाली खेती की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य के अनुसंधान और विस्तार कार्यक्रमों को बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें