दूसरी टीम ने डिग्री कॉलेज धर्मशाला में जांच की। पीड़िता के पिता की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चार छात्राओं ने उनकी बेटी के साथ रैगिंग की। आरोप है कि छात्रा को बोतल से पीटा गया, चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया, बाल काटे गए और गला घोंटने की कोशिश भी की गई। पुलिस जांच कर रही है कि यदि कॉलेज परिसर में ऐसी घटनाएं हुई हैं तो क्या कोई प्रत्यक्ष गवाह मौजूद हैं या किसी छात्र द्वारा मोबाइल फोन से बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है? इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य, आरोपी शिक्षक, छात्राओं, अन्य विषयों के शिक्षकों और पीड़िता की सहेलियों से पूछताछ की गई।
अभी तक पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में चार छात्राओं और एक काॅलेज प्राध्यापक के नाम हैं। पुलिस की दो टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। जिन अस्पतालों में छात्रा का इलाज हुआ है, उनकी रिपोर्ट और बीमारी के इतिहास की भी जांच की जाएगी। फोरेंसिक साइंस विभाग में पीड़ित छात्रा, आरोपी चारों छात्राओं और प्राध्यापक के मोबाइल फोन की जांच भी होगी। - अशोक रत्न, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा।