जांच के दौरान सामने आया कि उसका पासपोर्ट और ई-टूरिस्ट वीजा काफी समय पहले ही समाप्त हो चुके थे। इसके बावजूद वह क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल छह गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष आरोपी के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से श्वेता ने पैरवी की।