तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बिहार के चुनाव में मिली जीत को लेकर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने पत्र में लिखा, मैं आपके लिए प्रार्थना करता हूं कि बिहार के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में जो भी चुनौतियां हैं, उसमें आप सफल हों। उन्होंने आगे लिखा, मैं आपकी दोस्ती की गहराई से सराहना करता हूं, साथ ही आप ने मुझे बिहार की अपनी यात्राओं के दौरान विशेष रूप से बोधगया की यात्रा के दौरान जो आतिथ्य दिखाया है, उसके लिए आभारी हूं।