फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण: हिमाचल की ऊंची छलांग, ठियोग देश के शीर्ष 20 निकायों में शामिल

Sat, 07 Nov 2026 02:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नगर परिषद ठियोग के शानदार प्रदर्शन से हिमाचल को यह राष्ट्रीय पहचान मिली है। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेश को सम्मानित करेंगी। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंडल यह पुरस्कार ग्रहण करेगा।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश ने पहली बार देश के शीर्ष 20 शहरी स्थानीय निकायों में जगह बनाई है। नगर परिषद ठियोग के शानदार प्रदर्शन से हिमाचल को यह राष्ट्रीय पहचान मिली है। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेश को सम्मानित करेंगी। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंडल यह पुरस्कार ग्रहण करेगा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत शहरी विकास मंत्रालय ने वर्ष 2016 में स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य शहरी निकायों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब तक सर्वेक्षण के नौ संस्करण आयोजित हो चुके हैं। इस बार का 10वां संस्करण स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ थीम पर आयोजित किया गया। हिमाचल ने इस बार अपनी पुरानी रैंकिंग में बड़ा सुधार करते हुए शीर्ष 20 में स्थान हासिल किया है। शहरी विकास विभाग के निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की देखरेख में चलाए गए केंद्रित अभियानों का परिणाम नगर परिषद ठियोग की इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। शहरी विकास विभाग, नगर निकायों के अधिकारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय लोगों की सामूहिक भागीदारी ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है। प्रभावी निगरानी, स्वच्छता अभियानों और ठोस नीतियों के जरिए प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें