फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए भविष्य की दिशा तय करने को सुझाव

Wed, 09 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को अहमदाबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लिया। 
विज्ञापन
अहमदाबाद में विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी की भविष्य की दिशा तय करने को लेकर सुझाव दिए। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मुख्यमंत्री अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी अधिवेशन में शामिल होंगे। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री सुक्खू का दिल्ली वापस लौटने का कार्यक्रम है। संभावित है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी हाईकमान के साथ हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा करेंगे। 10 या 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुक्खू के वापस शिमला लौटने की संभावना है।

प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को अहमदाबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लिया। बैठक में पार्टी की भविष्य की रूपरेखा, जिला कांग्रेस कमेटियों को सशक्त बनाने और इनकी जवाबदेही तय करने को लेकर मंथन किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में आयोजित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बुधवार को अहमदाबाद में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। अधिवेशन का विषय न्याय पथ, संकल्प, समर्पण, संघर्ष रखा गया है। अधिवेशन में राज्य कमेटियों को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी। हिमाचल से करीब 25 नेता अधिवेशन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें