फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Awasthy: कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी बोले- हिमाचल भाजपा का नया नारा, प्रदेश के हितों को मारो ठुड

Fri, 22 Nov 2024 05:32 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अर्की से कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पहले भाजपा का नारा था, स्टेटहुड मारो ठुड और अब इनका नया नारा है प्रदेश के हितों को मारो ठुड। 
विज्ञापन
अर्की से कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्की से कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने आज शिमला से जारी एक बयान में कहा है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश विरोधी पार्टी है। पहले भाजपा का नारा था, स्टेटहुड मारो ठुड और अब इनका नया नारा है प्रदेश के हितों को मारो ठुड। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेता सत्ता के लालच में राजनीतिक दिवालियापन का शिकार हो चुके हैं तथा उन्हें आज न प्रदेश के लोगों की चिंता है और न ही राज्य के हितों की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल जयराम ठाकुर सत्ता में रहते हुए सोए रहे और प्रदेश हितों की अनदेखी की तथा कोई काम नहीं किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे पांच साल राज्य के लोगों को डबल इंजन की सरकार का हवाला देकर बरगलाने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के हितों की कोर्ट में ठीक ढंग से पैरवी नहीं की थी और अब कोर्ट के फैसलों को बेवजह तूल दे रहे हैं तथा जनता का बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन्हें प्रदेश के लोगों के हित में जो काम करने चाहिए थे, वह किए नहीं और अब हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े हिमायती बनने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि वर्तमान राज्य सरकार राज्य के हितों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और इसके लिए विभिन्न मोर्चों पर लड़ाई लड़ी जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

अवस्थी ने कहा कि आपदा के दौरान भी जब पूरी प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ग्राउंड जीरो पर काम कर रही थी, वहीं भाजपा नेता सियासी रोटियां सेंकने में व्यस्त थे। यही नहीं, जब प्रदेश सरकार ने प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज प्राप्त करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाया तो भाजपा विधायकों इस प्रस्ताव का समर्थन करने की बजाय सदन से भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले वर्ष आई आपदा के 10 हजार करोड़ रुपये के क्लेम केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार केंद्र को भेजें हैं लेकिन हिमाचल भाजपा के नेता उसे भी रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की सहायता के 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज प्रभावित 23 हजार परिवारों को फिर से बसाने के लिए दिया।

विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि केंद्र से मिलने वाली सहायता को रुकवाने के लिए भी जयराम ठाकुर तथा अन्य प्रदेश भाजपा नेता दिल्ली जाकर बार-बार अड़ंगे लगा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपरेशन लोट्स की नाकामी के बाद से भाजपा नेता मछली की तरह छटपटा रहे हैं। इसी बौखलाहट में प्रदेश की लोकप्रिय कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की साजिशें रच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें