इसके लिए प्रति खेल मैदान 15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 58 विधानसभा क्षेत्रों में खेल मैदानों के निर्माण के लिए कुल 8,69,99,802 रुपये जारी किए गए। इनमें 57 विधानसभा क्षेत्रों को 15-15 लाख रुपये की राशि दी गई, जबकि चंबा जिले के पांगी-भरमौर क्षेत्र (टीडीपी श्रेणी) के लिए 14,99,802 रुपये जारी हुए। जिलावार स्वीकृत खेल मैदानों का विवरण इस प्रकार है। कांगड़ा जिले में 10 विधानसभा क्षेत्रों शाहपुर, पालमपुर, नूरपुर, फतेहपुर, जयसिंहपुर, कांगड़ा, जवाली, नगरोटा बगवां, ज्वालामुखी और देहरा में मैदान स्वीकृत किए गए। मंडी जिले में नौ क्षेत्रों सरकाघाट, जोगिंदरनगर, दरंग, मंडी, सुंदरनगर, धर्मपुर, सिराज, बल्ह और करसोग में मंजूरी मिली।
शिमला जिले में चौपाल, कसुम्पटी, जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू, शिमला ग्रामीण और ठियोग सहित छह क्षेत्रों में खेल मैदान स्वीकृत हुए। हमीरपुर और सोलन जिले में पांच-पांच विधानसभा क्षेत्रों में मैदानों को मंजूरी दी गई। इनमें हमीरपुर के भोरंज, हमीरपुर, बड़सर, सुजानपुर और नादौन तथा सोलन के कसौली, अर्की, दून, सोलन और नालागढ़ शामिल हैं। ऊना जिले में कुटलैहड़, हरोली, गगरेट, ऊना और चिंतपूर्णी सहित पांच क्षेत्रों में मैदान स्वीकृत हुए। बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी जी, घुमारवीं, बिलासपुर और झंडूता तथा चंबा जिले के चुराह, भटियात, चंबा और पांगी-भरमौर में चार-चार मैदानों को मंजूरी दी गई। कुल्लू जिले के मनाली-22, बंजार, कुल्लू और आनी तथा सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी, पांवटा साहिब, नाहन और शिलाई में चार-चार खेल मैदान स्वीकृत हुए। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी एक-एक खेल मैदान को मंजूरी दी गई।