फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- गगल एयरपोर्ट विस्तार से सरकार का बढ़ेगा राजस्व

Thu, 14 Nov 2024 07:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला प्रवास के दौरान प्रशासनिक, गगल एयरपोर्ट और पर्यटन विकास विभाग के अधिकारियों से एयरपोर्ट विस्तार परियोजना पर चर्चा के दौरान कहा कि अन्य राज्य जहां पर एयरपोर्ट हैं, उनकी तरह हिमाचल को भी कांगड़ा एयरपोर्ट से राजस्व प्राप्त हो सकता है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। लेकिन एयरपोर्ट विस्तार से प्रदेश सरकार को क्या फायदा होगा, अधिकारी इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। प्रदेश को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट भी मददगार साबित होगा। अन्य राज्य जहां पर एयरपोर्ट हैं, उनकी तरह हिमाचल को भी कांगड़ा एयरपोर्ट से राजस्व प्राप्त हो सकता है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला प्रवास के दौरान प्रशासनिक, गगल एयरपोर्ट और पर्यटन विकास विभाग के अधिकारियों से एयरपोर्ट विस्तार परियोजना पर चर्चा के दौरान कही।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए भारतीय विमानापत्तन प्राधिकरण को जमीन मुहैया करवा रही है। विस्तारीकरण की इस योजना से कई स्थानीय लोगों का निर्वासन हो रहा है। लेकिन एयरपोर्ट विस्तार से प्रदेश सरकार की आर्थिकी और कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में क्या-क्या फायदे होने वाले हैं, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार होनी चाहिए। जब कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार होगा तो फ्लाइटों की संख्या बढ़ेगी। इससे सरकार को भी आय होगी। अन्य कौन से तरीके हैं, जिससे सरकार के आय के स्रोत बढ़ें, इस पर भी विचार होना चाहिए।

इस मौके पर खेल एवं आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक आरएस बाली, केवल सिंह पठानिया, केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, उपायुक्त हेमराज बैरवा, एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय कुमार, एसपी शालिनी अग्निहोत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें