फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- एचआरटीसी में चालक-परिचालक बढ़ेंगे, कम होंगे अफसर

Fri, 14 Aug 2026 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

हमीरपुर में शुक्रवार को 35 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार 1,000 नई बसें खरीदेगी। साथ ही दोहयारा कि 200 हाइड्रोजन बसें चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में इलेक्ट्रिक बसों को हरीझंडी दिखाई। - फोटो : आईपीआर विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एचआरटीसी की रीढ़ चालक और परिचालक हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी, जबकि अधिकारियों की संख्या कम की जाएगी। हमीरपुर में शुक्रवार को 35 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार 1,000 नई बसें खरीदेगी। साथ ही दोहयारा कि 200 हाइड्रोजन बसें चलाने पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार प्रदेश को पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में लगातार काम कर रही है। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के वार्षिक समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार काम कर रही है, लेकिन जब शाबाशी देने की बारी आती है तो लोग कंजूसी करते हैं। यह कंजूसी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हर दिन रोजगार के अवसर निकल रहे हैं और अब भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक नहीं होते। भाजपा के डबल इंजन शासन के दौरान कर्मचारी चयन आयोग और पुलिस भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे। सरकार बनते ही कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले का भंडाफोड़ किया गया और आयोग को भंग किया गया। आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएमबी बकाया भुगतान पर शपथपत्र दे, तभी किशाऊ परियोजना पर एमओयू
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछली भाजपा सरकार की ओर से 422 मेगावाट की किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना को लेकर किए गए समझौते को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उस समझौते के तहत हिमाचल को बिजली उत्पादन की लागत का बड़ा हिस्सा वहन करना पड़ता। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार के दृढ़ रुख के परिणामस्वरूप अब हिमाचल को बिना किसी वित्तीय निवेश के करीब 600 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व मिलने का रास्ता साफ हुआ है। हिमाचल प्रदेश किशाऊ परियोजना को तभी आगे बढ़ाएगा, जब पड़ोसी राज्य अगली सुनवाई से पहले सर्वोच्च न्यायालय में शपथपत्र दाखिल कर यह सुनिश्चित करे कि वे भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के बकाया भुगतान में हिमाचल का हिस्सा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें