फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला में बरसे बादल, हिमाचल प्रदेश में आज से 16 अक्तूबर तक मौसम साफ; ठंडक से मिलेगी राहत

Sat, 11 Oct 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। बीते दिनों हुई बर्फबारी से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बरकरार है। वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में शुक्रवार को भी हल्की बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली। शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से ठंडक से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से 16 अक्तूबर तक धूप खिलने की संभावना है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ होने के बाद धूप खिलने से मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते दिनों हुई बर्फबारी से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बरकरार है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। 11 से 16 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर बारिश हुई। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। दो दिन से कुल्लू, मंडी, चंबा, ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम अनुकूल रहने से किसान-बागवानों ने राहत ली है। मनाली-लेह मार्ग को बीआरओ ने वनवे बहाल कर दिया है। इससे सरचू और दारचा में बर्फबारी के बाद फंसे पर्यटक वाहनों व ट्रकों को पांच बाद दिन गंतव्य तक जाने की सुविधा मिली है। सरचू में फंसे पर्यटकाें व उनके बीमार बच्चे को रेस्क्यू किया गया। शुक्रवार को दारचा में फंसे ट्रकों को लेह के लिए भेजा गया और 11 अक्तूबर को सरचू से बड़े वाहनों को भेजा जााएगा। वहीं लाहौल से कुल्लू-मनाली सहित सभी लंबे रूट कर बसों का भी संचालन कर दिया है।

केलांग और कुकुमसेरी में रात का पारा माइनस में
- केलांग और कुकुमसेरी में रात का पारा माइनस में चल रहा है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3, कुकुमसेरी में माइनस 0.6, ताबो में 1.5, कल्पा में 2.9, मनाली में 5.9, रिकांगपिओ में 6.3, नारकंडा में 7.6, धर्मशाला में 11.3 और शिमला में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
हमीरपुर  31.9
ऊना  30.7
बिलासपुर  29.8
कांगड़ा 28.2
नाहन 27.5
धर्मशाला  26.0
मंडी 25.3
सोलन 23.4
मनाली  21.2
शिमला 19.8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें