फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children Of The State: दिल्ली, गोवा घूमकर लौटे बच्चों ने जताया सीएम का आभार, सुक्खू बोले-यह आपका अधिकार

Thu, 16 Jan 2025 05:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

वीरवार को प्रदेश के 22 बच्चों ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत करते हुए यात्रा के दौरान उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
यात्रा से लौटने के पश्चात राज्य के 22 बच्चों ने शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी पहली हवाई यात्रा और तीन सितारा होटलों में यादगार प्रवास से लौटने के बाद वीरवार को प्रदेश के 22 बच्चों ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की। 13 दिवसीय शैक्षणिक और मनोरंजक यात्रा के बारे में इन बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत करते हुए यात्रा के दौरान उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। 12वीं की छात्रा नैन्सी ने हवाई यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि हवाई अड्डे की व्यवस्था से लेकर हवाई यात्रा तक सब कुछ अनुभव करना रोमांचकारी था। ऐतिहासिक स्मारकों का भी दौरा किया। कशिश ने दिल्ली के विज्ञान संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं के प्रति अपने आकर्षण और काल्पनिक सवारी की खुशी को साझा किया।

धर्मेंद्र ने गोवा के समुद्र तटों पर समूह के साथ बिताए पलों को याद किया, जहां उन्होंने जमकर नृत्य किया और खूब मौज-मस्ती की। उन्होंने कहा इस यात्रा के दौरान हम समूह में यात्रा करते समय अनुशासन के महत्व और हवाई यात्रा की योजना के तरीके को भी सीख पाए। बच्चों ने कहा कि अगर सीएम सर न होते तो हम सिर्फ सहानुभूति के पात्र बनकर रह जाते। मुख्यमंत्री की इस पहल ने हमें राज्य के बच्चों का दर्जा दिलाया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस पर कहा कि यह कोई उपकार नहीं है, राज्य के संसाधनों से लाभ उठाना आपका अधिकार है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों की देखभाल राज्य के बच्चों के रूप में करने के लिए कानून बनाए हैं। सरकार उनके अभिभावक के रूप में कार्य करेगी और उनके पालन-पोषण, शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों को भ्रमण पर ले जाते हैं, उसी तरह हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के बच्चों को भी इसी तरह के अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की यात्राएं कुछ नया सीखने और अनुभव प्राप्त करने के लिए तैयार की गई हैं, जो उन्हें भविष्य में समाज और राष्ट्र में योगदान देने में सहायक सिद्ध होंगी।
विज्ञापन

बच्चों की यात्रा 2 जनवरी को शुरू हुई, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और यह यात्रा 14 जनवरी को शिमला में समाप्त हुई। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक संजय अवस्थी, शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें