फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कर्नाटक में श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम सुक्खू, प्राकृतिक खेती, गो संरक्षण पर चर्चा

Wed, 20 May 2026 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से भेंट की।
विज्ञापन
कर्नाटक में श्रीश्री रविशंकर से मिले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक प्रवास के दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट कर विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण एवं संवर्धन, ग्रामीण आत्मनिर्भरता और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री श्री रविशंकर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने और गोसंवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और जैविक जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने आश्रम में गोसेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक स्थित आश्रम में हिमाचल प्रदेश के कई लोग भी सेवाएं दे रहे हैं। उनसे मिलकर उन्हें अपनेपन और पारिवारिक जुड़ाव का एहसास हुआ। हिमाचल के लोग देशभर में अपनी मेहनत, ईमानदारी और संस्कारों के लिए पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हिमाचल प्रदेश में स्थित आश्रम और उससे जुड़े सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों को प्रदेश सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें