शिमला में केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन (एआईओसीडी) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का फैसला लिया है। एआईओसीडी) के आह्वान पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश में भी केमिस्ट और दवा विक्रेता हड़ताल पर हैं। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री, कॉर्पोरेट डिस्काउंटिंग और नकली दवाओं की बिक्री रोकने की मांग को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। शिमला में भी हड़ताल का असर देखा जा रहा है। शहर में मेडिकल स्टोर बंद रहे। इससे मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ा और परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, आईजीएमसी, केएनएच, डीडीयू में सरकारी दवाइयों की दुकानें खुली रहीं। वहीं हिमाचल प्रदेश केमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पंडित ने कहा कि प्रदेश में करीब 10 हजार दवा विक्रेता हड़ताल पर हैं।