फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को देश की शीर्ष कंपनियों में मिलेगा इंटर्नशिप का मौका : कामना

Mon, 17 Feb 2025 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अति​थि और अन्य। -संवाद
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश कंपनी रजिस्ट्रार कामना शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। इसके अलावा कंपनी प्रोसेक्यूटर विनीत खत्री, चमेरा द्वितीय डीजीएम जानेश कुमार, चमेरा तृतीय डीजीएम सुनील कुमार सिंह और डीजीएम द्वितीय चमेरा शुभ्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अविनाश ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप पोर्टल के बारे में जागरूक करना और उन्हें पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करना था। कामना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो 21 से 24 वर्ष के युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप प्रदान करती है।
इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को व्यावसायिक अनुभव और कौशल विकास के अवसर मिलेंगे। यह योजना उन युवाओं के लिए बहुत फायदेमंद है, जो सरकारी नीतियों और प्रशासनिक कार्यों को समझना चाहते हैं और देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या स्नातक डिग्री धारक जो पूर्णकालिक रोजगार में नहीं हैं, वे pminternship.mca.gov.in पर अपना प्रोफाइल बनाकर इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुनील कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें