चंबा। बनीखेत क्षेत्र के बडेरू गांव निवासी मनोज कुमार बीते आठ अक्तूबर को बाथरी से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश हर संभव स्थान पर चुके हैं, लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।
बेटे के अचानक लापता होने से मायूस पिता कर्मचंद निवासी बडेरू ने पुलिस थाना डलहौजी में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार मनोज कुमार सरिया बांधने का काम करता है। आठ अक्तूबर को काम के पैसे लेने बाथरी गया था और शाम करीब चार बजे वहां से लापता हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि इस मामले की जांच एएसआई सुग्रीव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। संवाद