फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ोग में युवक को नशीले कैप्सूलों के साथ दबोचा

विज्ञापन
Youth arrested with intoxicant capsules in Dhadog
विज्ञापन
चंबा। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ले में एक युवक को नशीली दवाइयों के साथ दबोचा है। पुलिस ने युवक से 85 नशीले कैप्सूल और दो सिरप बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम जब वीरवार शाम को शहर में गश्त कर रही थी तो उसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विजय कुमार निवासी कसाकड़ा धड़ोग स्थित दवाई की दुकान के बाहर नशीली दवाइयां बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत दबिश देकर युवक को नशीली दवाइयों के साथ दबोच लिया।
वहीं, पुलिस ने दवाइयों का मामला देखते हुए दवा निरीक्षक को भी मौके पर बुला लिया। दवा निरीक्षक ने धड़ोग स्थित दवाई की दुकान में पूरी तरह से छानबीन की लेकिन, युवक से बरामद की गई नशीली दवाइयां उन्हें दवाई की दुकान से बरामद नहीं हुई। पुलिस युवक से नशीली दवाइयों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि धड़ोग में पुलिस ने युवक को नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा है। जो दवाइयां युवक से पकड़ी गई हैं, उन्हें डॉक्टर के पर्ची के बिना किसी को भी नहीं दिया जा सकता। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें