फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों में उगे फल-सब्जियों से घर बैठे कमाई करेंगी चंबा की महिलाएं

Wed, 04 Nov 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेवीवाई परियोजना के तहत हरिपुर और कीड़ी पंचायत में प्रशिक्षण,
विज्ञापन

100 महिलाओं ने सीखे जैम-अचार और मिलेट्स के उत्पाद बनाने के गुर
पैकेजिंग, लेबलिंग और खाद्य सुरक्षा लाइसेंस की भी दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खेतों में उगने वाले फल और सब्जियां अब ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार का जरिया बनेंगी। स्थानीय कृषि उपज का बेहतर इस्तेमाल कर आय बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत हरिपुर और कीड़ी पंचायत में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए।
इनमें दोनों पंचायतों की 50-50 यानी कुल 100 महिलाओं को मूल्य संवर्धित खाद्य उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अनिल वर्मा ने महिलाओं को फलों और सब्जियों से जैम, जूस, चटनी, अचार और चूख बनाने की विधियां सिखाईं। साथ ही मोटे अनाज से मफिन सहित अन्य खाद्य उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग और स्वच्छता के मानकों पर भी ध्यान दिया गया। महिलाओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि वे अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने और प्राकृतिक खेती अपनाने पर भी जोर दिया गया। महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण कृषि उपज तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों के आधार पर ग्रामीण महिलाओं के लिए आय के नए अवसर तैयार करना है। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. जया चौधरी और डॉ. नेहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें