फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाई में गिरी महिला, पालकी के सहारे सड़क तक पहुंचाया

Wed, 10 Jun 2026 10:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सिहुंता में महिला बिमार महिला को पालकी में लेकर जाते परिजन और ग्रामीण।स्रोत विडियों ग्र
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। तहसील सिहुंता की ग्राम पंचायत मोरठू के वरूही वासा गांव में सड़क सुविधा के अभाव की समस्या एक बार फिर सामने आई है। जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई 50 वर्षीय विमला देवी खाई में गिरकर घायल हो गईं। सड़क न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों को उन्हें पालकी के सहारे करीब दो किलोमीटर उबड़-खाबड़ रास्ते से सड़क तक पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विमला देवी पत्नी अमर सिंह निवासी वरूही वासा जंगल में चारा लेने गई थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गईं और घायल हो गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें खाई से बाहर निकाला।
इसके बाद ग्रामीणों ने पालकी की मदद से करीब दो किलोमीटर कठिन पैदल रास्ता तय कर महिला को सड़क तक पहुंचाया, जहां से निजी वाहन के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे में महिला की टांग में चोट आई है।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव तक सड़क न पहुंचने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि करीब 130 की आबादी वाला वरूही वासा गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण अमर सिंह, सतपाल सिंह, विचित्र सिंह, करनैल सिंह, विक्रम सिंह, मंजीत सिंह, रूमाल सिंह का कहना है कि उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को प्रतिदिन दो से ढाई किलोमीटर लंबा पगडंडी वाला कठिन रास्ता तय कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। बरसात और सर्दियों के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। उनका आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि गांव तक पहुंचते हैं लेकिन बाद में सड़क निर्माण की मांग को भुला दिया जाता है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा के अभाव में पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं और कुछ लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
उधर, उपमंडलाधिकारी मनीष सोनी ने बताया कि यदि पंचायत प्रतिनिधि प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करते हैं तो विकास खंड अधिकारी को रास्ता निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें